उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

राजधानी लखनऊ में फैले डेंगू मलेरिया बुखार एवं अन्य बीमारियों को देखते हुए पूरे शहर में साफ सफाई व फागिंग एवं एन टी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सऊद खान जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया की दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में आज राजधानी लखनऊ में फैले डेंगू,मलेरिया, बुखार एवं अन्य बीमारियों को देखते हुए पूरे शहर में साफ सफाई व फागिंग एवं एन टी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में बहुत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दारूल सफा पर इकठ्ठा होकर नगर निगम आफिस पहुंच कर अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के दौरान अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा की इस समय पूरा शहर डेंगू, मलेरिया,बुखार एवं अन्य गम्भीर बिमारियों की चपेट में हैं इसके बाद भी पूरे शहर में हर तरफ गंदगी है फागिंग नही हो पा रही है न प्रयाप्त मात्रा में एन टी लार्वा का छिड़काव हो पा रहा है।

जिसकी वजह से बीमारी और बढ़ती जा रही है मंडल प्रभारी राम सिंह यादव प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव महानगर अध्यक्ष सऊद खान ने कहा की आज के ज्ञापन के बाद भी अगर राजधानी लखनऊ की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार, फागिंग की व्यवस्था और एन टी लार्वा का छिड़काव न कराया गया तो लखनऊ नगर निगम पर बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा।

आज के ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव/प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना राष्ट्रीय महासचिव अनूप सिंह लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव हरिशंकर यादव प्रदेश सचिव रजनीश यादव जिलाध्यक्ष रंजीत यादव महानगर अध्यक्ष सऊद खान प्रदेश सचिव योगेश पांडेय फ्रन्टल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष अलीम ख़ान प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ग्यासुल हक ब्रजेश मिश्रा शान्ति यादव अनुराधा यादव वी पी सिंह यस वर्धन सिंह भदौरिया दौलत अली अजमेर सिंह यादव पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बन्टी श्रीकांत वर्मा संध्या यादव रवि भारती मो शादाब राकेश यादव बाबा राजेश यादव अमित यादव प्रदीप यादव तालीब खान शहजाद खान मोनू पाठक वीरू साहू गुलाम भाई सहित बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट – अमित कुमार शुक्ला

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button