Uncategorizedअंतराष्ट्रीयअन्य राज्यउत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीमनोरंजनराष्ट्रीयव्यापार

रिकॉर्डतोड़ गर्मी, लू के थपेड़े… कब तक बरसती रहेगी आसमान से आग? IMD की भविष्‍यवाणी जान लीजिए

IMD Weather Update: आसमान से आग बरस रही है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। कई सालों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। देश के कुछ हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। तपती दोपहर (Scorching Heat) में लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। लोग रोजमर्रा के कामों को सुबह और शाम निपटना लेने की कोशिश कर रहे हैं। आगे भी राहत के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विज्ञान (IMD) के अनुमानों से तो कुछ ऐसा ही लगता है। उसने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। राजधानी (Delhi Weather News) सहित उत्‍तर भारत के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को लोगों को लू (Loo) के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरे हालात राजस्‍थान (Rajasthan Weather Conditions) में बन गए हैं।

मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

Heatwave News : दोपहर 3 बजे तक घर में ही रहें! दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में पांच दिनों तक चलेगी झुलसाने वाली लू

राजधानी में शुक्रवार को गंभीर लू चलने के कारण शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का अब तक का सबसे गरम दिन रहा। दिल्ली के कुछ स्टेशनों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। महानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी का कहना है कि शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उसने यह भी कहा है कि मंगलवार से बादल छाने से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

weather image.
weather image1.

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्से मार्च के अंतिम सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इन हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा था कि उत्तर पश्चिम भारत और इससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अप्रैल में कहीं अधिक भीषण गर्मी पड़ने और अक्सर ‘लू’ चलने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया था कि मार्च के मुकाबले अप्रैल में भीषण गर्मी वाली परिस्थितियां कहीं अधिक होंगी। कुछ हिस्सों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रह सकता है।

मार्च में भीषण गर्मी से क्यों हुए लोग परेशान, आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम, जानें सभी सवालों के जवाब

राजस्‍थान में हालात सबसे ज्‍यादा खराब हैं। शुक्रवार को अलवर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर, फलोदी, कांडला और चूरू में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। गुरुवार को विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में लू का ‘येलो’ और कुछ हिस्सों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था।

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार कलर कोड का उपयोग करता है। इनमें हरा (किसी ऐक्‍शन की जरूरत नहीं), पीला (निगरानी रखें और अपडेट रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और लाल (ऐक्‍शन लें) शामिल हैं।

वहीं, शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और झारखंड में भी कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान स्थिति में कुछ खास सुधार की उम्‍मीद नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

Source link

Kisanmailnews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button