
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भैंसारा मियांगंज रोड पर एक सड़क हादसे में पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उमर अटवा निवासी विमलेश (पुत्र राम सेवक) सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को विमलेश को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।


