-आर के श्रीवास्तव, प्रमुख संवाददाता
लखनऊ: 1 अप्रैल





आयकर बार एसोसिएशन लखनऊ के वार्षिक चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया बुधवार को आयकर भवन के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन कर लिया गया है। इस वर्ष के चुनाव में एडवोकेट मनोज लाल ने अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) पद पर जीत हासिल की, वहीं एडवोकेट मनीष रंजन महासचिव चुने गए।
एल्डर्स कमेटी की देखरेख में हुआ चुनाव
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए एल्डर्स कमेटी के 5 सदस्यीय दल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न की। एल्डर्स कमेटी के स्वरूप में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे:
आर.ए. शंखधर (चेयरमैन)
आर.के. सभरवाल (सदस्य)
अशोक श्रीवास्तव (सदस्य)
के.के. दीक्षित (सदस्य)
डी.डी. चोपड़ा (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सदस्य)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची (सत्र 2026-27)
एल्डर्स कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रमुख पदों पर निम्नलिखित नामों की घोषणा की गई है:
अध्यक्ष मनोज लाल, एडवोकेट
उपाध्यक्ष (दो पद) नृपेंद्र सिंह एवं राहुल धवन (एडवोकेट)
महासचिव मनीष रंजन, एडवोकेट
संयुक्त सचिव घनश्याम मिश्रा, एडवोकेट
वित्त सचिव क्ली फ्रेडरिक सिंह, एडवोकेट
संयुक्त वित्त सचिव प्रखर रस्तोगी, सीए
खेल सचिव डी.के. सिंह, एडवोकेट
सचिव (अध्ययन मंडल) मयंक मेहरोत्रा, सीए
पी.आर.ओ. अनुराग जायसवाल, एडवोकेट
कार्यकारिणी और पदेन सदस्य
नई कार्यकारिणी में संजय मिश्रा, आर.पी. तिवारी, आई.पी. पांडे, मनोज चोपड़ा, राजीव शर्मा, विशाल मेहरोत्रा और श्रीमती रितु धवन सहित कुल 19 सदस्यों को स्थान मिला है। इसके अलावा एस.के. भार्गव (सीए) और सिद्धार्थ कोहली (एडवोकेट) पदेन (ex- officio) सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट मनोज लाल और महासचिव एडवोकेट मनीष रंजन ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एल्डर्स कमेटी का आभार व्यक्त किया और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।


