
लखनऊ।।गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में चर्चित इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय के संरक्षण में महीनों से अवैध गोमांस का कारोबार चल रहा था। शनिवार रात्रि हिंदू संगठनों ने थाना क्षेत्र के राजापुर में इस अवैध धंधे को पकड़ लिया।
मौके से कुंतल भर गोमांस, चापड़, तराजू व एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। वहीं, अवैध धंधे से जुड़े दो आरोपियों को हिंदू संगठन के लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अभियोग पंजीकृत करने में पुलिस द्वारा खेल किए जाने का आरोप है। कोर्ट ने आठ आरोपियों की रिमांड को खारिज कर दिया था।
कोर्ट से छूटने के बाद गोमांस तस्करों ने संगठन के लोगों को धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठन ने पुलिस कप्तान चारू निगम से शिकायत की। जांच में दोषी मिलने पर चर्चित इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय समेत एक चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय कोतवाली नगर और धनपतगंज थाने में तैनाती के दौरान भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।
कल ही कप्तान ने उन्हें बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा था…!!


