
लखनऊ।।स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ अंचल द्वारा आज होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम स्टेट बैंक मुख्य शाखा परिसर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार व महाप्रबंधक राजीव कुमार एवं सीडीओ – धीरेंद्र महे तथा धीरज कुमार व राघवेंद्र कुमार (उप महाप्रबंधकद्वय), दीपेंद्र यादव सहायक महाप्रबंधक ( एच आर) के साथ पेंशनर्स एसो. के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा एवं महामंत्री अतुल स्वरूप उपस्थिति रहे।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि अनिल कुमार, महाप्रबंधक ने कहा- ‘ऐसे आयोजन होते रहने से पेंशनर्स के स्वास्थ्य व मन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है’ उन्होंने कहा ‘बैंक अपने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है।’ अतुल स्वरूप, महामंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा- ‘इस तरह के आयोजन से आपस में मिलने का अवसर मिलता है तथा नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है।’

कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ। फिर मुकेश मेहरोत्रा ने ‘घुंघरू की तरह बजता रहा हूं मैं’ एवं पी एन पांडे ने ‘ओ मेरी जोहरा जबीं’ सुनाकर संगीतमय माहौल बना दिया। अनूप सोमानी द्वारा गाए गए ‘बोल राधा बोल’ तथा अनीता अग्रवाल का ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’ लोगों ने काफी पसंद किया। संजीव अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत पल दिल के पास की पैरोडी ‘हर पल सर पर सवार, तुम रहती हो’ ने दर्शकों की तालियां बटोरी।
इसके बाद राजकुमार ने ‘हम तेरे शहर में आए हैं’ एवं दीक्षा मेहरोत्रा ने ‘किस लिए मैंने प्यार’ पेश किया। अनिल अग्रवाल ने ‘दीवानों से ये मत पूछो’ तथा नीरज श्रीवास्तव का ‘सजनवा बैरी हो गए हमार’ से अपना दर्द बिखेरा। जब अजय कपूर ने ‘आने से उसके आए बहार’ सुनाया तो आरआर नागर ने ‘बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी’ सुनाकर जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन जोनल सचिव संजीव अग्रवाल ने किया।
अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया कार्यक्रम में लगभग 300 पेंशनर्स एवं फैमली पेंशनर्स के साथ के.के. सिंह, वी.के. अवस्थी, जी.एस. भंडारी, संजीव अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा बैंक एवं संगठन दोनों ही अपने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।


