
हरदोई।बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव जिसकी शादी पिछले वर्ष 18 अप्रैल में हुई थी।
कल रात परमेश्वरी हास्पिटल बल्लाहाता के स्टाफ़ ने उसकी जान ले ली, जब दिन में डाक्टर अंजलि श्रीवास्तव ने चेक किया तो परिवार को बताया कि माता के पेट में जो बच्चा है वो स्वस्थ है, लेकिन रात में बच्चा पैदा कराने जब लेबर रूम में ले गए तो वहां कोई डाक्टर नहीं था परिवार द्वारा डाक्टर को फोन करने पर डाक्टर साहिबा ने कहा ये सब दाई, नर्स एक्सपर्ट है करा लेंगी।
अंजाम ये हुआ दोनों की मौत हो गयी बल्कि कहा जाए हत्या कर दी गयी।
परिवारी जनों नें पुलिस प्रशासन से निवेदन किया कि इसमें हत्या का मुकदमा लिख कर कठोर कार्यवाही की जाए। जिससे भविष्य में किसी की जान से ये प्राइवेट हास्पिटल वाले खिलवाड़ न कर सके!!


