उत्तर प्रदेशवाराणसी

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- राहुल गांधी किसी से नहीं डरते, सरकार ही बनी धृतराष्ट्र

उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सिगरा स्थित एक होटल में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और मौजूदा सियासत को लेकर जमकर बरसीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जानकारी दी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर धृतराष्ट्र बन गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को अपने मन की नहीं जन जन की बात सुनने की जरूरत है। कहा कि महंगाई से गरीबों का हौसला टूटा है। हर घंटे पांच दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या करते हैं। आज जनता के मन की बात सुनने की जरूरत है। युवाओं में निराशा है। क्यों भारत कुपोषण में नंबर एक है। कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ है।

2024 का लोकसभा चुनाव जुमलों पर नहीं मुद्दों पर होगा। चुनाव में कांग्रेस ही विपक्ष की धुरी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी से डरते नहीं हैं। हमारी गुजारिश है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता कौन होगा इसका निर्णय कांग्रेस वालों पर छोड़ना चाहिए।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button