
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। नवाबगंज बाईपास चैत्रवर मेला प्रांगण स्थित पक्का तालाब एवं परशुराम परिसर में स्थित शिव जी एवं हनुमान जी मन्दिर जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पक्का तालाब सौंदर्यकरण संपूर्ण कराया गया मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण के शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अध्यक्ष, सदर विधायक पंकज गुप्ता नगर पंचायत नवाबगंज दिलीप लश्करी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नवाबगंज शशिकांत राजपूत विमल द्विवेदी, आवास विकास बी ब्लॉक सभासद अशोक कुमार सिंह “मुन्ना, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, डॉ अविनाश सिंह चौहान, मियागंज ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, प्रधान अभिनेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान मनोज पांडे, प्रधान पवन शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
बता दे कि अंत में कार्यकम के संयोजक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब गंज अरुण सिंह ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था जिसमें मंदिर परिसर की कुछ मूर्तियां खंडित हो गई थी जिनका विसर्जन कर पुनः नए सिरे से नए रूप के साथ पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मंदिर प्रांगण का सौंदर्य कारण एवं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपूर्ण किया गया है और साथ ही उन्होंने कार्यक्रम एवं भंडारे में आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया एवं आये हुए सभी लोगो ने मंदिर जीणोद्धार के कार्यक्रम मे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।



