
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता



लखनऊ, 8 जून
26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के लिए होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आहूत की जिसमें इस विषय पर सभी के साथ कई मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श के बाद होने वाले कार्यक्रमों की एक रूपरेखा तैयार की गई
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून की पूर्व संध्या पर 25 जून को नशा के विरोध में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनमानस को जागरूक करने के लिए दीप जलाना है।
तत्पश्चात अगले दिन 26 जून को कार्यकर्ताओं और जनमानस के साथ पदयात्रा का आयोजन होना है।
9 अगस्त को हिंदुस्तानियों नशा छोड़ो की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त को दिल्ली में देशभर से आहूत किए गए लगभग 5000 संतो के माध्यम से नशा मुक्ति आंदोलन का संदेश पूरे देशवासियों तक पहुंचाना है।
19 अक्टूबर को नशा मुक्ति पूर्ण मैराथन दौड़ पुरुषों की होगी और इसके लिए विजेताओं को कुल 25 लाख के पुरस्कार भी दिये जायेंगे। पहला पुरस्कार ₹500000 (5 लाख) का होगा।
वर्ष के अंत में 31 दिसंबर 2025 को नशा मुक्ति फुल मैराथन दौड़ सिर्फ महिलाओं की होगी इसमें भी कुल 25 लाख के पुरस्कार होंगे और पहला पुरस्कार 5 लाख का होगा।
पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने अंत में सभी के साथ कैंडल जलाकर देश को नशा मुक्ति दिलाने का लिए संकल्प लिया।



