सचिन पाण्डेय
उन्नाव। चचेरे मामा ने 9 साल के बच्चे की गड्ढे में डुबोकर हत्या कर दी। बच्चा अपनी ननिहाल में चचेरी मौसी की शादी में आया था। पिता की तहरीर पर पुलिस में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। बता दे की सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा मजरा मदारी गढ़ी गांव के रहने वाले मोनू लोधी अपनी पत्नी जानकी और बच्चे अनुसुइया (15), अंशु (12) और आशीष (9) के साथ 2 जुलाई को अपनी ससुराल आए थे। चचेरी साली गीता की शादी में असोहा थाना क्षेत्र के राधा नगरी गांव में शामिल होने आया था। शादी 3 जुलाई की थी। बारात विदा हो जाने के बाद मोनू अपने परिवार साहित ससुराल में ही रुक गया था। उसका नौ साल का बेटा आशीष घर के बाहर ही खेल रहा था। उसके बाद वह नजर नहीं आया। काफी देर जब वह नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि अभी वह अपने चचेरे मामा सूरज के साथ घूम रहा था। खोजबीन के दौरान गांव से लगभग 3 मीटर दूर सन्तोष तेली के खेत के पास बने गड्ढे में आशीष का शव पड़ा मिला। शव मिलते ही हड़कम्प मच गया। घटना को लेकर परिजनों के होश उड़ गए। सूरज की खोजबीन की गई तो वह अत्यधिक नशे में था और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन परिजनों ने सूरज को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो सूरज शराब का लती है और दिन भर शराब पीता रहता है। घटना वाले दिन भी शराब पीए हुए था और अपने चाचा कल्लू लोध से दिन में कई बार झगड़ा किया था और देर शाम यह घटना हो गई। पुलिस ने बताया है कि पिता मोनू की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा गया है।