उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

मत्स्य पालन के किसानो को किया जागरूक

सचिन पाण्डेय


उन्नाव। मत्स्य पालक विकास अभिकरण बाल किशोर दुबे द्वारा जानकारी दी गयी है कि जनपद उन्नाव में मत्स्य पालन के इच्छुक सभी किसान भाइयों के लिये मत्स्य विभाग में कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं।
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत 1 निवेश व 2 मत्स्य बीज बैंक हेतु परियोजना लागत 4 लाख/हेक्ट पर 40 प्रतिशत अनुदान देय है।
निषादराज बोट योजना में निषाद समुदाय को वरीयता दी जाएगी। इसके तहत परियोजना लागत रु०67 हजार तक के नाव एवं जाल पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मछुआ कल्याण कोष के अन्तर्गत परियोजनाओं का लाभ लेने हेतु किसान बन्धु 15 जुलाई 2023 तक fisheriesup.org पर नजदीक के जनसुविधा केन्द्र पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन करके स्वरोजगार प्राप्त कर अपने आय मे बढोत्तरी कर सकते हैं।

उक्त योजनाओ में 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर ही अनुदान की धनराशि देय होगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में अनुदान की धनराशि कुल परियोजना लागत का 60 प्रतिशत महिला/एससी/एसटी को तथा 40 प्रतिशत सामान्य पुरुष को अनुमन्य है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button