संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।जिलाधिकारी के आदेश सिर्फ उनकी बैठक तक ही सीमित।सत्ता के ठेकेदार को नहीं है डर नगर पालिका व जिलाधिकारी के आदेश का।
आटो यूनियन के अध्यक्ष गोपाल महेश्वरी ने लगाए आरोप
खुलेआम ऑटो व रिक्शे वालों का डंडे व लाठी के दम पर हो रहा है,शोषण
उन्नाव पी डब्लू डी गेस्ट हाउस व पुल के ऊपर धड़ल्ले से चल रहा है,अवैध वसूली का खेल,,
उन्नाव के अधिकतर पड़ाव अड्डे नगर पालिका द्वारा चिन्हित जगह से नहीं चल रहे हैं,, जिसके कारण शहर में जाम व यातायात होता है प्रभावित,
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं होती कोई प्रशासन द्वारा कार्यवाही
सत्ता के संरक्षण व माननीय के फोन आने पर छूट जाते हैं,अवैध वसूली में लिप्त गुर्गे,,
पुलिस के पास सारे साक्ष्य होने पर भी पुलिस नहीं करती कोई भी कार्यवाही
चक्का जाम व हड़ताल करने की दी धमकी
अगर शासन व प्रशासन जल्द कोई कार्यवाही नहीं करेगा,तो जल्द ही यूनियन की तरफ से उन्नाव में चक्का जाम व बड़ी हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। रिक्शा व ऑटो वालों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।