संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।कड़के की ठंड के बीच लोगो का आमजन जीवन प्रभावित हुआ है। अधिकांश लोगों के आग के सहारे दिन कट रहे है। वही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है और अपनी ड्यूटी निभाने के लिए लिए कड़ाके की ठंड के बीच भी कर्तव्य पर डटे हुए हैं।
आसीवन थाना प्रभारी अनुराग सिंह के निर्देश पर मियागंज चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने आने जाने वाले राहगीरों के लिए अलाव जलाया। इस समय उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है कहीं-कहीं तापमान तो 3 से 4 डिग्री के मध्य आ गया। वही आज तो सुबह से कोहरा घना कोहरा और ठंड के बीच हल्की फुहारे भी पड़ रही है। जिसके चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन ड्यूटी करने वाले लोग कहां आराम कर सकते हैं?
पुलिस कर्मी 112 पीआरवी शैलेंद्र कुमार , पुलिस कर्मी बैज नाथ ने मियागंज चौराहे पर अलाव जलाकर आम लोगो के लिए बड़ी राहत देने का कार्य किया।