उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

उन्नाव में अधिक ठंड के चलते 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

संवाददाता सचिन पाण्डेय

उन्नाव।यूपी के सभी हिस्सों में अधिक ठंड व कोहरे का असर है। साल की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरे दिन आसमान पर धुंध छाई रही। इससे आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन और बस काफी देरी से चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोब के चलते बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बरकरार है। इसे देखते हुए उन्नाव के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे
तीन दिनों से लगातार बादल छाए रहने व कोहरे के कारण दोपहर दो बजे सूरज निकला और कुछ ही देर में छिप गया। पिछले तीन दिनों से शीत लहर चलने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। लगातार तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया।बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में भी कुछ दिनों पहले ही बदलाव किए गए थे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button