उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

पूर्व सैनिकों की संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव:-राष्ट्र हित मे पूर्व सैनिक सदैव सेवा भाव से साहस के साथ समर्पित रहते हुए संजय सिंह फौजी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, वेटरन एसोसिएशन पूर्व सैनिक संगठन, इन्डियन वेटरन आर्गनाइजेशन, पूर्व सैनिक सयुक्त संगठन, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, के सदस्यो की एक संगोष्ठी का आयोजन चन्द्रा गेस्ट हाउस उन्नाव मे एक साथ सैनिकों के हाथ के सयोजक पूर्व सैनिक हवलदार श्याम सिंह के द्वारा किया गया। श्याम सिंह का चयन शिक्षा छेत्र में प्रवक्ता के पद पर चयन होने पर सभी सम्मानित पूर्व सैनिक साथियों ने  हार्दिक मंगल कामनाए एव आशीर्वचन देकर सम्मानित किया उसके उपरान्त उन्नाव में रक्षा मंत्रालय की भूमि पर सैनिक अस्पताल रामलीला कमेटी की व्यापारिक सोच के चलते नहीं बन पा रहा है जोकि अधूरा बनकर पड़ा हुआ है इसके निर्माण के लिए एकजुट होकर उसके मार्ग पर आने वाली प्रत्येक समस्याओ के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास के लिए संकल्प लिया। वरिष्ट सम्मानित सदस्यो ने सैनिक हित मे निज स्वार्थ को त्याग कर अगली कार्रवाही हेतु तत्पर रहने के लिए चर्चा की कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अवध प्रान्त के संगठन महासचिव/ प्रभारी उन्नाव संजय सिंह फौजी ने भरोसा दिलाया रक्षा मंत्रालय की भूमि पर अधूरा पड़ा सैनिक अस्पताल हर परिस्थिति में हम सैनिक मिलकर उसका कार्य शुरू कराएंगे जरूरी पड़ा तो उच्च न्यायालय लखनऊ में इससे संबंधित जल्द याचिका दायर की जाएगी। जितेंद्र सिंह ने कहा इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन सैनिक हित में हमेशा आगे रहेगा,  पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन से ए के दीक्षित ने कहा हम सैनिक समाज सेवा करते हुए और आगे बढ़े हम हम सैनिक समाज में सकारात्मकता के साथ अपनी उपस्थित दर्ज कराते रहें। वरिष्ठ साथी राजेश सिंह सेंगर, बृजेंद्र बहादुर सिंह, सुबेदार राजेन्द्र यादव, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सुबेदार सीतेश सिंह, सपा सैनिक प्रकोष्ठ एस पी यादव, कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ राजेश प्रताप सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने एक सुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि पर सैनिक अस्पताल बनवाने एवं रामलीला कमेटी की व्यापारिक सोच के चलते सैनिकों के प्रति नकारात्मक विचार पर हम मिलकर कार्य करेंगे और मिलकर संदेश दिया कि भगवान श्री राम की रामलीला हमेशा वहा होती रहे उससे किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं है। सभागार भारत माता की जय एव वन्देमातरम् के उद्घोष के साथ समापन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  जटाशंकर तिवारी, आशुतोष मिश्रा, सुबेदार मेजर एस पी शुक्ला, कैप्टन आर जी मिश्र, सुबेदार मेजर अजय कुमार मिश्र, एस पी यादव एस के बाजपेई, राम सिंह सेंगर,राजेश कुमार मिश्र,श्याम बाबू यादव शैलेश प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह, रजनीश कुमार, राम प्रताप यादव, नन्द किशोर, राजकुमार, राम प्रताप,सुबेदार मेजर कैलाश सिंह, रज्जन लाल रादव, राम सेवक, कैप्टन नरेंद्र सिंह चन्देल, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, महेंद्र सिंह, के बी सिंह, सुबेदार मेजर आर के मिश्र, बीरबल यादव, अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह, रितेश कुमार, गिरीश कुमार, अनुज सिंह, कुवर बहादुर सिंह, संतोष सिंह, विपिन सिंह आदि सैनिको ने सहभाग किया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button