उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक सम्पन्न लखनऊ नगर निगम के मेयर सहित पार्षद के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई उक्त बैठक में राजधानी लखनऊ में निवास करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेश के नेता और लखनऊ जिला कमेटी लखनऊ महानगर कमेटी और सभी फ्रन्टल संगठनों के प्रदेश के नेता उपस्थित थे उक्त बैठक में आगामी नगर निगम के चुनाव में मेयर सहित सभी पार्षद के सीटों पर चुनाव लडने का निर्णय लिया गया उक्त बैठक में ही सभी सीटों पर टिकटों को फाइनल करने के लिए और चुनाव लड़ाने के लिए एक चुनाव संचालन समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव महानगर अध्यक्ष सऊद खान ने बताया की मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश बर्मा एवं लखनऊ मंडल के प्रभारी राम सिंह यादव उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रेम प्रकाश बर्मा राम सिंह यादव ने कहा की आगामी नगर निगम के चुनाव पार्टी एक एक सीटों पर बहुत ही मजबूती के साथ लड़ेगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य यादव ने पहले से ही पूरे प्रदेश नगर निगम चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव लडने का निर्णय लिया है बैठक को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने राजधानी लखनऊ में फैले डेंगू एवं मलेरिया को देखते हुए पूरे शहर में साफ़ सफाई कराने एवं फागिंग कराने हेतु दिनांक 7 नवम्बर को प्रातः 11 बजे नगर आयुक्त महोदय को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।

सभा को संभोदित करते हुए।

आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश बर्मा लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव जिलाध्यक्ष रंजीत यादव महानगर अध्यक्ष सऊद खान महासचिव हरिशंकर यादव मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा अरविंद सिंह यादव प्रखर सिंह राष्ट्रीय महासचिव अनुप सिंह आशुतोष त्रिपाठी अलीम ख़ान ग्यासुल हक शान्ति यादव अनुराधा यादव अनिल बर्मा अलीम ख़ान अजीत चौहान संगीत यादव योगेश पांडेय रजनीश यादव प्रखर सिंह डी पी यादव अल्पना बाजपेई जाबेद खान राजेश यादव डॉक्टर सुनील नितिन प्रधान सहित बड़ी संख्या पार्टी के नेता उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से लखनऊ मेयर का प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना का नाम सभी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित किया।

रिपोर्ट – अमित कुमार शुक्ला

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button