
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 24 वर्षीय युवक को कुचल दिया। नवाबगंज गांधी नगर के रहने वाले अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक प्राइवेट सिलाई फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार की देर शाम को अंकित काम से लौट रहा था। होटल के पास से पैदल गुजर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि अंकित तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह अपने माता-पिता, एक बड़े भाई, एक छोटे भाई और एक बहन के साथ रहता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में वह अपना योगदान दे रहा था। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि अंकित रोजाना की तरह फैक्ट्री गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित हुआ। फिर हादसे की सूचना मिली। अंकित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन और भाई सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस कार और चालक की तलाश कर रही है।