
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।
उन्नाव में विद्युत विभाग हुआ बेलगाम…
सांसद विधायक की भी नही चलती इस विभाग में…
कोई फुरसाहाल नही है… भ्रष्टाचार चरम सीमा में अमर बेल की तरह फैला है..
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी एवम ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की छवि धूमिल कर रहे विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी…

एक तरफ ट्रांसफार्मर लगते है दूसरी ओर खराब हो रहे कारण बदलकर जो ट्रांसफार्मर लगाया जाता है वह मरम्मत किया होता है जिसकी कोई सक्षम अधिकारी जांच नही करता कि मरम्मत किया गया ट्रांसफार्मर तकनीकी तौर पर सही है भी है कि नही कारण भी वही कि “या गर्मी तेरा सहारा आधा निगम का आधा हमारा” की तर्ज पर चल रहा है बड़ा खेल…
ट्रांसफार्मर में ही नही रिवेप योजना में भी बड़ा खेल चल रहा है जो खंभे लगाए जा रहे तार बदले जा रहे या हटाए जा रहे वह भी कमाई का जरिया है…
खंभा कहा लगा है तार कहा बदले जा रहे है बदलकर जो लगाए जा रहे है उनकी गुणवत्ता कैसी है सही ढंग से लगाए गए है अथवा ढीले लगे है यह कोई देखने वाला नही है…
44डिग्री तापमान में विद्युत विभाग की खाऊ कमाऊ नीति अकर्मण्यता का दंश आम जन मानस झेल रहा है महिलाएं एवम बच्चे भीषण गर्मी में बेहाल है जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद में सोए है जिम्मेदार अधिकारी वातनाकुलित कक्ष में मीटिंग एवम ईटिंग में मस्त है…

