
फतेहपुर।। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सचिन पुत्र राजेश कुमार निवासी हाशिमपुर भेदपुर थाना थरियांव फतेहपुर द्वारा अपने इंस्टाग्राम ID- bahujan_sher पर ब्राह्मण समाज और हिन्दु धर्म पर अभद्र टिप्पणी किया गया था, जिसका स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था । थाना थरियांव पुलिस द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुये आरोपी युवक को आज दिनांक 11.06.2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार का जा रही है।

