
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना बिहार पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना बिहार पर मु0अ0सं0 86/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें बीरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र लल्लन लोध निवासी ग्राम ऊँचवा थाना बिहार जनपद उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष को लालगंज हाईवे से गिरफ्तार किया गया।