
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। थाना सोहरामऊ क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार पर अक्सर पड़ोस में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है जिसको लेकर 22 मई को लगभग 12 बजे दोपहर पड़ोस के रहने वाले दीपू और केशू पीड़िता महिला के घर में घुस आए और युवती को गलत नियत से छूने लगे जिसके विरोध करने पर दोनों युवक धमकी देते हुए वहा से चले गए और बाद में अपने दो तीन और साथियों के साथ आकर पीड़िता के घर में घुस कर पीड़िता के साथ मार पीट की और जिससे पीड़ित युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जहां से उनको पास के सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने बताया है कि उसने पुलिस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर उचित कार्यवाही करने को कहा है। अब देखना होगा कि आखिर पुलिस इस मामले में जांच कर क्या कार्यवाही करती है।


