
उन्नाव।। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शंकरपुर सराय में विधिक के साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरस्वती प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित करके हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद की जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि इस शिविर को कराने का मक़सद यह है कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगो को भी कानून की प्रतिक्रिया के विषय में जानकारी हो साथ-साथ कानून के माध्यम से ही न्याय पर भरोसा बढ़े।
कार्यक्रम के सयोजक बार एशोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने कहा कि हम सभी की मंसा यही है कि ग्रामीण लोगो को कम खर्च में कम से कम समय में न्याय दिलाने के लिए भी गंभीर विचार करना होगा।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष निगम ने भी विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को कानून और न्याय की सही जानकारी दी।
कार्यक्रम के सायोजक सतीश शुक्ला ने जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल समेत सभी अन्य अतिथि न्यायधीशों वा अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान न्यायधीश वाणी रंजन अग्रवाल , एडीजे ममता सिंह एडीजे जयवीर सिंह , सीजीएम रूचि, श्रीवास्तव एडीजे स्वतंत्र सिंह, अपर सिविल जज निधी यादव, समेत ओपी पॉडेय एडवोकेट मनीष सिंह एके पांडेय , सुशील शुक्ला, एडवोकेट समेत तमाम अधिवक्ताओं समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।



