
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। फायरिंग करने के आरोपी में 4 अरेस्ट ।
एसएसपी जेपी सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई थीं कई टीमें ।
बाइक सवारों पर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन को किया गिरफ्तार ।
आरोपी चंदन के 3 साथी फूलचंद्र, गोविंद और संजीत भी अरेस्ट ।
आरोपी चंदन पर अचलगंज थाना क्षेत्र में दर्ज हैं 3 मुकदमे ।
आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस पुलिस ने किया बरामद ।
घायल बाइक सवार और उसके साथी ने गोली मारने का वीडियो फोन में किया था रिकॉर्ड ।
बीते बुधवार को बाइक सवारों पर आरोपी चंदन ने की थी फायरिंग ।
अचलगंज थाना पुलिस को मिली सफलता ।



