
उन्नाव।। हसनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सादिकपुर खडवारी गांव में शीतलहर से बचने के लिए मोहान विधायक बृजेश रावत ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रदेश मंत्री ओम जी तिवारी के साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया ।सभा को संबोधित करते हुए विधायक बृजेश रावत ने कहा कि मेरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचेगी सरकार और प्रशासन के माध्यम से भी गरीबों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किया जा रहे हैं , विधायक ने आगे के लिए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है इस मौके पर प्रदेश मंत्री ओम जी तिवारी , सौरभ मिश्रा , जयेंद्र तिवारी, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



