उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

साकेत धाम में 12 अक्टूबर से मनाया जाएगा 152वां  श्री रामलीला महोत्सव

उन्नाव।।साकेत धाम में 152वा 8 दिवसीय श्री राम लीला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।12 अक्टूबर को ध्वज यात्रा के बाद ध्वजा रोहण और भूमि पूजन के साथ शुरू आयोजन होगा।

कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए  बताया कि इस बार का आयोजन 12 अक्टूबर से सुरु होकर 19 अक्टूबर 2024 को श्री राम राज तिलक के साथ पूर्ण होगा।हनुमान मंदिर से घ्वज यात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी जो की साकेत धाम श्री राम लीला मैदान में आकर पूर्ण होगी उसके बाद पूजन अर्चन होगा अगले दिन 13 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 14 अक्तूबर की सुबह 8 बजे तक प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा धनुष यज्ञ का सुंदर मंचन होगा।उन्होंने बताया यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है, जो भगवान राम के जीवन और उनकी लीलाओं को दर्शाता है। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनय, संगीत और नृत्य का अद्भुत संयोजन होता है, जो दर्शकों को आकर्षित करता है। राम लीला महोत्सव में भगवान राम की जीवन कहानी का मंचन किया जाता है।श्री राम के जन्म से लेकर उनके वनवास व रावण के साथ युद्ध और अंत में उनकी विजय की कहानी दिखाई जाती है

बता दें इस बार अयोजन जर्मन हंगर पंडाल में बड़ी ही भव्यता के साथ होगा मंच पर एलईडी प्रोजेक्टर लगा रहेगा।आठ दिवसीय आयोजन में इस बार कई आधुनिक तरीके से होगा महोत्सव।17 अक्टूबर को शहर का दशहरा मेला होगा और उसी दिन रावण दहन होगा। इस बार का रावण का पुतला 60 फिट का होगा। मैदान में इस बार पहाड़ों के बीच में मां वैष्णो देवी के दर्शन होंगे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button