
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।नवाबगंज ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया इस अवसर पर मोहन विधानसभा अंतर्गत 30 जोड़ों को शास्त्री पंडित लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने विधी विधान से विवाह संपन्न कराया व नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।ब्लाक परिसर में ऐसा दिख रहा था कि कोई उत्सव है व्यवस्था में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी अच्छी लोकेशन खाने पीने से लेकर वर पक्ष व वधु पक्ष को बैठने की उचित व्यवस्था वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत भेट समान जिला पंचायत अध्यक्ष सुकून सिंह के हाथों भेट कराया और आशीर्वाद दिलाया। मोहान विधायक बृजेश रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर ऊंच नीच का भेद मिटाने का काम किया है सरकार आपके साथ हमेशा हर कदम पर साथ है।मंत्री दयाशंकर परिवहन विभाग माननीय विधायक बृजेश रावत जी जिला पंचायत अध्यक्ष सुकून सिंह जी ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा को जिलाधिकारी हसनगंज रामदेव निषाद संजय कुमार पांडे जिला विकास अधिकारी उन्नाव डॉक्टर नीलम सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव मुनेश चंद्रखंड विकास अधिकारी नवाबगंज खंड विकास अधिकारी हसनगंज व सुरक्षा व्यवस्था में एसओ अजगैन मय पुलिस टीम उपस्थित रहे।



