उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

सचिन पाण्डेय

उन्नाव।। गंजमुरादाबाद नगर के गांधी मैदान में नगर पंचायत द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक श्रीकांत कटियार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आयुष्मान योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना सहित चल रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। विधायक ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश का हर नागरिक जागरुक है अब उसे कोई गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आप सब के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, और देश के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना तथा आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी विधायक ने वितरित किए। कार्यक्रम में जिला नगरी विकास अभिकरण (डूडा), स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व बैंक आफ इंडिया द्वारा अपने-अपने कैंप लगाकर जानकारी दी। हमारा संकल्प विकसित भारत के प्रचार वाहन द्वारा भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष रूबी, अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह, अध्यक्ष पति हाजी सलीम कुरैशी, भाजपा नेता गिरीश वर्मा, अजय तिवारी, अखिलेश सिंह, कल्लू मियां, लखन यादव, धर्मेंद्र सहित सभी सभासद व नागरिकों के साथ ही नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फजलुर्रहमान ने किया।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button