उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

कांग्रेस कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

सचिन पाण्डेय

उन्नाव।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर चलने एवं उनके द्वारा रचे हुए संविधान की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया और कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इस राष्ट्र व संविधान की रक्षा करेंगे। उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबासाहेब के जीवन आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश शुक्ला,शिव करन सिंह,ओमकांत पाण्डेय,यूसुफ़ फारुखी राम किशोर पाल,गौरव शुक्ला,सुयश बाजपेयी,रावेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक अवस्थी,शान्ति पटेल, रिंकी वर्मा,ईशू सिंह,रमेश चंद्र अवस्थी उपस्थित रहे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button