उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कराये जाने के उददेश्य से सरकार ने सेवामित्र पोर्टल किया शुरू, घर बैठें उठा सकेंगे सेवा का लाभ

उन्नाव।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को अपने द्वार पर ही दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कराये जाने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल को विकसित किया गया है

जिसके प्रचार-प्रसार हेतु निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सेवामित्र जागरूकता पखवाडा दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। जिसमें जनपद के नागरिकों को sewamitra.up.gov.in सेवामित्र पोर्टल पर दैनिक जीवन से जुडी (कारपेन्टर, पेन्टर इलेक्ट्रिशियन, व्यूटिशियन, टूर एण्ड ट्रैवल्स आदि) सेवायें प्राप्त की जा सकती है तथा अन्य सेवाओं हेतु विभाग द्वारा नये सेवामित्रों से सम्पर्क कर ऑनबोर्ड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है जिससे भविष्य में सभी प्रकार की सेवाओ का लाभ आम नागरिकों को घर बैठे प्राप्त हो सके उ0प्र0 सरकार द्वारा विकसित सेवामित्र पोर्टल से जुडकर दैनिकजीवन की उपयोगी सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त करने हेतु नागरिकों कों हेल्प लाइन नं0 155330 पर सेवाओं की बुकिग की सुविधा का प्रचार-प्रसार दैनिक समाचार पत्रों के अलावा पम्पलेट वितरण कर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर किया जा रहा है। अधिक जानकारी हेतु सेवामित्र पोर्टल पर लाॅगिन कर अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button