लखनऊ

उ0प्र0 को प्रथम बार मिला प्राणिमित्र व जीवदया सम्मान

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड(भारत सरकार), बल्लभगढ़, हरियाणा के द्वारा दिनांक 04.10.23 को डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ रोड़,नई दिल्ली के सभागार में मत्स्य पालन, पशु पालन तथा डेयरी विभाग के मंत्री माननीय परषोत्तम रुपाला, राज्य मंत्री माननीय संजीव कुमार बालिया के द्वारा प्राणी मित्र व जीवदया के लिये डॉ अम्बेडकर सेंटर के सभागार में सम्पूर्ण भारत से चुने गए पांच राज्य के आठ पशु प्रेमियो को प्राणी मित्र तथा जीव दया सम्मान से सम्मानित किया गया।

हम आप को ये बताते चले कि ये प्राणी मित्र तथा जीव दया पुरूस्कार, पशुपालन विभाग भारत सरकार का, एक मात्र सर्वोच्च पुरस्कार हैं। जिसमे पहले सम्मान पत्र के साथ पांच , तीन व एक लाख की राशि दी जाती थी, जोकि फरवरी 2019 से ये राशि देने बन्द कर दी गईं, केवल सम्मान पत्र ही दिया जाने लगा है।

पुरस्कार पाने वाले पशु प्रेमी जोकि आठ राज्य से है। महाराष्ट्र को तीन, राजिस्थान को दो, गुजरात को एक, तमिलनाडु को एक तथा उत्तर प्रदेश को एक सम्मान मिला । उत्तर प्रदेश के लिये ये गर्व की बात कि उत्तर प्रदेश को ये सम्मान पहली बार प्रदीप कुमार पात्रा के रूप में मिला है।

प्रदीप कुमार पात्रा एक 64 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं। इनका बचपना व जवानी आर डी एस ओ कालोनी, मानक नगर, आलमबाग, लखनऊ में बीता। आर डी एस ओ (रेलवे से) से सेवानिवृत्त के बाद ये वर्तमान समय मे बंथरा में निवास कर रहे है, जिन्होंने 1990 से तन मन धन से पशु कल्याण पर कार्य किया जिसमे लोगों को जागरूक करना, असहाय जीवों का उपचार,चिकित्सा सहायता,आश्रय देना,आहार देना, साथ ही साथ जान जोखम में डाल कर जीवों का रेस्क्यू भी करना, जिसमे 10 से 18 फिट के अजगर आदि भी रहे हैं।
इसको आप अपनी तरफ से निकले।

पी के पात्रा
पशु प्रेमी
अवे. पशु कल्याण अधिकारी
बंथरा, लखनऊ
8090099981
9335036988
7388981888

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button