-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 13 जून


अहमदाबाद बिमान दुर्घटना में मृतकजनों की आत्मा की शान्ति के लिए विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दलके तत्वावधान में आज शाम को दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना की गई। आशियाना चौराहा मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल दक्षिण जिले के एवं माधव नगर प्रखण्ड के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को साधुवाद दिया गया तत्पश्चात ओम् शान्ति: शान्ति: शान्ति: की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अनूप कुमार मिश्र मंत्री माधव नगर प्रखण्ड लखनऊ दक्षिण विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के साथ ही पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, अखिलेश दीक्षित, सचिन सिंह तथा अन्य कई पदाधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


