कानपुर। बिकरू हत्याकांड के दौरान घायल हुए पांच पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा इलाज के लिए दिए गए साढ़े छह लाख रुपये अब वापस करने का नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के भीतर राशि न लौटाने पर वेतन से 20% कटौती होगी। पुलिसकर्मियों ने ज्वाइंट सीपी आशुतोष कुमार से मिलकर अपनी स्थिति बताई। जेसीपी ने बताया कि यह राशि जीवन रक्षा निधि के तहत दी गई थी, जो नियमों के अनुसार लोन होती है और इलाज के बाद दस्तावेज लगाने पर ही स्थायी सहायता में बदलती है। संभवतः प्रक्रिया में चूक के कारण यह नोटिस जारी किया गया है।
Check Also
Close


