उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

तहसील बांगरमऊ क्षेत्र में गंगा के बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रभावी क्षेत्रो का डीएम ने किया निरीक्षण

उन्नाव।तहसील बाॅगरमऊ के अन्तर्गत ग्राम दबौली के मजरा दबौली बाजार का गंगा नदी के कारण हो रहे कटान तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम फरीदपुर कट्टर के मजरा मल्लाहन पुरवा एवं कटरी गदनपुर आहार का जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह तथा स्थानीय प्रशासन के साथ निरीक्षण किया गया।

ग्राम दबौली में खलक खेड़ा, खैरी, अवस्थिन खेड़ा मजरे गंगा में जल स्तर बढ़ने से प्रभावित होते हैं। बाढ़ से इस क्षेत्र में लगभग 3000 से 3500 तक की आबादी प्रभावित होती हैं। बाढ़ नियंत्रण एवं राहत हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय दबौली में बाढ़ राहत केन्द्र एवं बाढ़ चैकी बनायी गयी है। ग्राम फरीदपुर कट्टर के मजरा मल्लाहन पुरवा में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लाल झण्डी/चेतावनी वाले बैनर आदि लगाये जाएं तथा पशुओं हेतु भूसा/चारा आदि एवं गर्भवती महिलाओं/बीमार/बुजुर्गों से नियमित सम्पर्क स्थापित कर आवश्यकतानुसार इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।

इस मौके पर उन्होने ग्राम मल्लाहनपुरवा पुलिया के पास जलस्तर बढ़ने के कारण नाव की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिये। बाढ़ होने पर ग्राम फरीदपुर कट्टर के मजरे मल्लाहनपुरवा में 375, कुशालपुरवा में 315, नयापुरवा में 175 तथा कटरी गदनपुर आहार के मजरा नयापुरवा में 486, हरीगंज में 109, भिखारपुरवा में 215 तथा धन्नापुरवा में 850 की जनसंख्या प्रभावित होती है। इसके अलावा ग्राम दबौली में 275 तथा फरीद पुर कट्टर एवं गदनपुर आहार में 875 पशु प्रभावित होते है। इसको लेकर डीएम ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिये है कि सम्बन्धित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत केन्द्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में पशुओं का चारा आदि लेने के लिए नाव से गंगा के पार न जाए तथा किसी भी प्रकार की सहायता हेतु तहसील में स्थापित दैवीय आपदा/ बाढ़ कन्ट्रोलरूम 7897242244 तथा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के मोबाइल नं0 क्रमशः 9454446672 तथा 9454416671 पर सूचित करें।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button