लखनऊ

किसानों की समस्याओं को लेकर अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन-:तौकीर

संवाददाता इरफान कुरैशी

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा लखनऊ मंडल के समस्त जिलों में किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर मंडल आयोग लखनऊ मंडल को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त द्वारा नामित अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को सौंपा गया। अपर आयुक्त द्वारा ज्ञापन के समस्त बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई तथा अपर आयुक्त द्वारा समस्त बिंदुओं के निस्तारण हेतु एक महीने का समय दिया गया। उप ज्ञापन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, युवा अध्यक्ष आशीष, तेजतर्रार लखनऊ महानगर अध्यक्ष तौकीर फराक, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष सीतापुर जिला महासचिव उन्नाव व समस्त मंडलों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button