
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया।कोरारी खुर्द निवासी युवक ने परिजनों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप।हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण में रोके जाने की शिकायत।पीड़ित का दावा—2010 और 2021 में हो चुका है बंटवारा।एक-तिहाई हिस्से के बावजूद नहीं मिल रहा रहने का अधिकार।
थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारी खुर्द में छोटे समरवीर सिंह ने अपने बड़े भाई ब्रजपाल सिंह उर्फ बबलू सिंह पर संपत्ति का हिस्सा न देने और घर बनाने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया उनके पिता स्वर्गीय लल्ला सिंह की संपत्ति का आपसी सहमति से बंटवारा हो चुका था। जिसमें एक तिहाई हिस्सा बंटवारे में मिला था।
आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद बड़े भाई ब्रजपाल सिंह और उनके परिवार द्वारा उन्हें न तो रहने की जगह दी जा रही है और न ही अपने हिस्से में घर बनाने दिया जा रहा है। जब की निर्माण कार्य चालू होता है तो ब्रजपाल सिंह और उनका परिवार गाली गलौज करके कार्य रुकवा देते है।
समरवीर का कहना है कि जब भी वह निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो ब्रजपाल सिंह, उनकी पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और काम रुकवा देते हैं।कई बार डायल 112 पुलिस को बुलाकर भी उनके निर्माण कार्य को रुकवाया गया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर और थाना अचलगंज में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।



