
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में मांगलिक आयोजनों के लिए गैस सिलेंडर की विशेष व्यवस्था लागू।
डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर जिला प्रशासन की नई पहल।
शादी-विवाह में सिलेंडर की किल्लत से मिलेगी राहत।
अब 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर कराए जाएंगे उपलब्ध।
आवेदन के लिए निमंत्रण पत्र के साथ डीएसओ कार्यालय में देना होगा प्रार्थना पत्र।
शहर और सभी छह तहसीलों में चिन्हित एजेंसियों से मिलेगा सिलेंडर।
कैटरिंग आयोजनों में कैटरर के कनेक्शन पर बिना अतिरिक्त सिक्योरिटी सुविधा।
निजी आयोजन पर प्रति सिलेंडर 2400 रुपये सिक्योरिटी देनी होगी।
व्हाट्सएप और फोन के जरिए भी दी जा सकेगी सूचना।
समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी किया स्थापित।



