
कानपुर।।कानपुर साउथ जोन के बर्रा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की वारदात में शामिल शातिर आरोपी मुन्ना खान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। घायल होने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इलाज के दौरान ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
अब सवाल उठ रहा है—आखिर पुलिस सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?



