फतेहपुर।जिले के थाना धाता क्षेत्र से महज लगभग 300मीटर की दूरी पर सिराथू मेन रोड पर एक सटर दार कमरे से भांग के लाइसेंस की आड़ में पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसका साफ साफ दिखाई दे रहा है कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब में भर रहा है।
जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है नतीजा यह हो रहा है कि युवा पीढ़ी नशे की गत में डूबकर कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं, और तो और बुरी लत में फंस कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज में भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जैसी बीमारी उत्पन्न कर रहे हैं। हाल यह है की क्षेत्र में चोरी, डकैती, सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है।
बता दे कि धाता थाना क्षेत्र में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा लेने वाले किशोर भी आजकल गांजे का कश लगाते आसानी से देखें जा सकते हैं हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है वही गरीब बस्तियों में रहने वाले युवा बीड़ी, सिगरेट के अंदर गांजा भरकर कश लगाते नजर आते हैं। नशे का अड्डा धाता थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फूल रहे है. जिस पर लगाम लगना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है या यूं कहें कि प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों द्वारा इन नासा कारोबारीयो के आवाज कारोबार को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में एवं गैर जनपद में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री का खेल खुले आम हो रहा है या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है की क्या चाहिए इशारा साफ रहता है उपभोक्ता को केवल श्खटी मीठी खाने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर।
धाता भांग की दुकान में बैठे युवक ठेकेदार को सूत्र बताते हैं कि कौशाम्बी का रहने वाला है. बताया जाता है की फतेहपुर से लेकर गैर जनपद तक अवैध मादक पदार्थ थोक एवं फुटकर सप्लाई करता है। वहीं धाता थाना प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने कहां जांच करके कार्रवाई कि जाएगी लेकिन आज तक कोई न कोई कार्रवाई हुई न भांग के ठेका का गांजा बिकना बंद हुआ।


