
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव की बेटी शालिनी रावत बनी समीक्षा अधिकारी, जिले का नाम किया रोशन।
उत्तर प्रदेश में 267वीं रैंक हासिल कर पाई बड़ी सफलता।
शांति नगर, शेखपुर नहर निवासी रमेश रावत की बेटी हैं शालिनी।
पिता रमेश रावत मार्बल मिस्त्री, माता कांति रावत गृहिणी हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम।
रिजल्ट आते ही परिवार व मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ी।
लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, क्षेत्र में गर्व का माहौल।
व्यापार संगठन अध्यक्ष अमित मिश्रा ने घर पहुंचकर किया सम्मान।
शालिनी को अंगवस्त्र व राम दरबार भेंट कर दी शुभकामनाएं।
शिवम रावत, लक्ष्य निगम, शुभम यादव, प्रांजुल गुप्ता, आशुतोष बाजपेई सहित कई लोग रहे।



