
संवाददाता इरफान कुरैशी,
राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की पश्चिम जोन अंतर्गत थाना कैसरबाग पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वादी साजिद अली निवासी 89,33 शुतुरखाना मकबूलगंज, थाना कैसरबाग लिखित तहरीर दिया कि वादी के घर में घुसकर महिला ने 20/100, चोरी कर लिया है, वादी की पत्नी ने शातिर चोर महिला को पकड़ लिया, मौके पर थाना कैसरबाग पुलिस पहुंचकर महिला की तलाशी की जिसके कब्जे से कुल 20,100, बरामद किया, महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम रुखसाना बेगम पत्नी स्व रिजवान निवासी गनसरी नरवर पट्टी संदीपनघाट कोखराज जिला कौशांबी, यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेंद्र कुमार सेंगरा, पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।उच्चाधिकारियों के कड़े दिशा-निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कामयाबी मिली है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्ता आरोपियों को उनके अपराध की धाराओं से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु प्रस्तुत करने की विधिक कार्रवाई पूरी की। आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
इस सफल और सराहनीय ऑपरेशन को अंजाम देने वाली थाना कैसरबाग की पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सावंत कुमार, उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार, उप-निरीक्षक श्री प्रशान्त कुमार और कांस्टेबल अनीश वर्मा शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी के कारण इन शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जा सका।




