
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
खाद्य सुरक्षा को लेकर उन्नाव में प्रशासन सख्त, बड़े स्तर पर कार्रवाई।
1457 निरीक्षण में 615 नमूने लिए गए, 208 नमूने फेल पाए गए।
जिला स्तरीय समिति की बैठक एडीएम सुशील कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न।
578 छापों के दौरान कई जगहों पर खाद्य गुणवत्ता में गड़बड़ी उजागर।
108 मामलों का निस्तारण, 37.88 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
होली अभियान में 2.97 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए।
9.37 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ सीज कर कार्रवाई की गई।
अधिकारियों को निरीक्षण और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।
दूध, आइसक्रीम, पानी व जूस विक्रेताओं की नियमित जांच के आदेश।
बैठक में खाद्य व अन्य विभागों के अधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि रहे मौजूद।



