उन्नाव।।
उन्नाव जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाथरूम में मिला करीब 6 माह का भ्रूण शव।
सोमवार सुबह सफाई के दौरान सफाईकर्मी को हुआ मामले का खुलासा।
घटना से अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी।
सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।
भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अस्पताल की सुपरवाइज़र ने घटना की पुष्टि की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस टीम।
मरीजों और तीमारदारों से भी की जा रही पूछताछ।
अवैध गर्भपात या अन्य कारणों की जांच जारी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी सच्चाई।



