
लखनऊ। मंगलमवेदा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इंदिरानगर, लखनऊ द्वारा आयोजित रोजगारपरक वॉक-इन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 30 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद् श्री राम उजागिर शुक्ल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दिनेश शुक्ल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, लखनऊ) तथा श्री उमाशंकर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलमवेदा प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं निदेशक श्री प्रशांत तिवारी ने अभ्यर्थियों को रोजगार एवं करियर निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि मंगलमवेदा भविष्य में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंगलमवेदा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से उन्नत स्तर तक उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्थान में तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हर योग्य युवा तक रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।



