
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की रही व्यापक श्रृंखला।
‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सेवा ही संकल्प’ का दिया गया संदेश।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान को किया गया याद।
बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि।
जनप्रतिनिधियों ने गांवों में प्रवास कर स्वच्छता अभियान चलाया।
विधायक पंकज गुप्ता समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन।
मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने भाजपा को “मां” बताते हुए सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ हुआ।



