उत्तर प्रदेशकानपुर

नकली वेबसाइट बनाकर 15 से 20 लाख रुपये में बेचता 

कानपुर । एक आरोपी इंजीनियर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जालसाजी की वेबसाईट बनाकर शातिरों को बेचा था। 

मुंबई क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को कस्टडी रिमांड पर लेकर कुछ और जानकारियां हासिल की जाएंगी। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता को बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट से पकड़ा गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने के मामले की विवेचना कर रही थी। 

जिसमें गोपाल शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद लव गुप्ता का नाम आया था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 10 वेबसाइट बनाकर सॉफ्टवेयर कंपनियों को बेचा को है। प्रत्येक वेबसाइट पर उसे 15 से 20 लाख रुपये मिलते थे। सभी सॉफ्टवेयर के मेंटीनेंस का काम भी लव गुप्ता ही देखता था।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button