
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के थाना सफीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सफीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 055/26, धारा 332(ख)/64(1)/351(3)/76 बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विलास पुत्र नन्हेलाल, निवासी ग्राम पनपथा, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव (उम्र लगभग 28 वर्ष) को पुलिस ने आज सोमवार को मौरादा सूचित जाने वाली परियर रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार राजपूत एवं हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


