
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव अवैध रूप से गाँजा बेचने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
कुल 2.173 किलोग्राम मय 32 अदद पुडिया अवैध गांजा व कुल 5460 /- रूपये बरामद दिनांक 05.12.2026 को थाना मडियांव लखनऊ की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित / वारंटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में क्षेत्र में भ्रमणशील थे जब ही मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि मडियांव ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति जो अंधेरे में एक पीले रंग का झोला लिये खडा है और चोरी छिपे गांजा बेच रहा है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकडा जा सकता है मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम चेतन शर्मा पुत्र स्व० सुरेश कान्त शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी म0नं0-643/34 मोहिबुल्लापुर श्रीनगर थाना मडियांव लखनऊ बताया। जिसके कब्जे से कुल 2.173 किलोग्राम मय 32 अदद पुडिया अवैध गांजा तथा कुल 5460/- रूपये बरामद हुए पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा कारित जुर्म व जुर्म धारा 8/20 NDPS एक्ट से अवगत कराते हुए समय करीब 23.50 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। दौराने गिरफ्तारी/निगरानी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है चेतन शर्मा पुत्र स्व० सुरेश कान्त शर्मा निवासी म0नं0-643/34 मोहिबुल्लापुर श्रीनगर थाना मडियांव लखनऊ उम्र 28 वर्ष (व्यवसाय पान मसाले की गुमती कुल 2.173 किलोग्राम मय 32 अदद पुडिया अवैध गांजा कुल 5460/- रूपये बरामद किए



