
फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में यमुना स्नान स्नान करने गया युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया युवक के डूबने की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की करीब 5 घंटे तलाश के बाद युवक का कोई पता नहीं चला।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र की धर्मदासपुर गांव निवासी अमित लोधी अपने साथियों के साथ बांदा जनपद किसी कार्य से जा रहा था इस दौरान सभी मित्र यमुना नदी में स्नान करने लगे स्नान करते-करते अमित कुमार लोधी गहरे पानी में चला गया और यमुना नदी में डूब गया युवक की डूबने के बाद दोस्तों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से जाल डाल कर यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की करीब 5 घंटे तक पुलिस यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली देर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई समाचार लिखे जाने तक लापता युवक की तलाश जारी थी
मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष सदेव गौतम ने बताया कि जमुना में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।



