
कानपुर।।मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित.
लोक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आरोग्य दर्पण के तत्वाधान में “पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” का भव्य आयोजन लखनऊ में किया गया.
होटल क्लार्क अवध में सम्पन्न हुए इस अवॉर्ड समारोह में समाज सेवा, प्रशासनिक कार्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ठ व्यक्तियों को यह अवार्ड दिया गया.
अपरिहार्य कारणों से सीएफओ दीपक शर्मा समारोह में उपस्थित नही हो पाए। उन्हें यह सम्मान बाद में विशेष रूप से प्रदान किया गया.
यह सम्मान सैयद अली अब्बास पूर्व ओएसडी, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, भारत सरकार के द्वारा प्रदान किया गया.
इस अवसर पर आरोग्य दर्पण के सीईओ एवं आयोजन समिति के चेयरमैन रामप्रकाश वर्मा तथा देवेंद्र प्रताप सिंह, मजिस्ट्रेट, सीडब्ल्यूसी कानपुर नगर भी मौजूद रहे.



